Posts

ब्रोकली खाएं, सेहत बेहतर बनाएं

Image
ब्रोकली भले ही सबसे लोकप्रिय सब्जी नहीं है लेकिन इसमें कमाल के पौष्टिक गुण होते हैं। ब्रोकली में प्रोटीन , कैल्शियम , कार्बोहाईड्रेट , आयरन , विटामिन ए और सी , क्रोमियम भारी मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और इंसुलिन से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य होता है। इसके अलावा इसमें फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक् ‍ सीडेंट भी पाया जाता है , जो अन्य बिमारियों और इंफेक् ‍ शन से लड़ने में सहायक होता है। ब्रोकली हरी सब्जी ब्रेसिक्सा परिवार से हैं , जिसमें फूलगोभी और पत्तागोभी भी शामिल है। ब्रोकली को हर तरह से खाया जा सकता है। इसे सलाद में या कच्चा खाया जाता है , इसकी सब्जी बनाई जा सकती है , या फिर उबाल कर भी खाया जा सकता है। कुछ डिश में ब्रोकली को बेक करके भी खाया जाता है। ब्रोकली इतनी फायदेमंद होती है कि उससे शरीर की संपूर्ण गतिविधियों को मदद मिलती है। शरीर का लगभग हर अंग उससे पोषण प्राप्त करता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी ब्रोकली फायदेमं...